सिमडेगा: सिमडेगा के बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल से 227 प्रतिबंधित पशुओं के साथ गिरफ्तार 16 पशु तस्करों को सिमडेगा पुलिस ने आज जेल भेजा।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल के रास्ते बहुत सारे गोवंशिय पशुओं को लोग मारते पीटते ले जा रहे हैं। सूचना के आलोक में एसपी सिमडेगा के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा छापामारी की गई। जहां 227 गोवंशीय पशुओं को जब्त करते हुए इन्हें लेकर जा रहे 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सारे पशु ओडिसा के खटखुरबहार निवासी नक्का, चक्कू, नक्कू और मो चमन की है। ये लोग इन सारे पशुओं को रांची निवासी बबलू पासवान और गुमला निवासी मो इश्तियाक के पास पहुंचना था। यहां से सभी पशु वधशाला में भेजे जाते। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं को लेकर का रहे सभी 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी लोग ओडिसा के रहने वाले बताए गए।गिरफ्तार लोगों में निखिल कोंगाड़ी, नेत्रमणि बेहरा, आयुष कालो, फिलमोन तिग्गा, सुनील इंदवार, सुलेमान तिर्की, मोधा मिलवार, इंद्रो लकड़ा, सुखराम तिर्की, पास्कल तिर्की, संदीप टोप्पो, सुनील रोहिदास, अलफोंस मिंज, सुकेश बिलूंग, मोहन रोहिदास और खोतरे रोहिदास शामिल है।
डीएसपी ने बताया कि आरोपियो के पास से पुलिस ने सात कीपैड मोबाईल, दस पीस टॉर्च भी जब्त किया है।






















