25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

30 IPS का तबादला..डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी ओर एसीबी डीजी का प्रभार वापस…

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस के डीजीपी पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया है, वहीं चाईबासा एसपी के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार दिया गया है, जबकि जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार की देर रात जारी कर दी गई है.

जाने कौन कहां गए

डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया.

वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

 सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया.

प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया.

रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे.

 बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया.

नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया.

दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया.

सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे.

सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया.

आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया.

 सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया.

चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.

शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया.

चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया.

 देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया.

अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया.

अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया.

 सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया.

रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया.

दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

 अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया.

कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया.

 मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया.

 मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया.

 पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

 राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया.

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular