26.7 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

मां झाराबारा मंदिर का जीर्णोद्धार…

समाजसेवी मनोज सिंह की पहल से मंदिर परिसर का हुआ कायाकल्प

निरसा:निरसा प्रखंड के मदनडीह पंचायत स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मां झाराबारा मंदिर का लंबे समय से प्रतीक्षित जीर्णोद्धार अब पूरा हो गया है। यह कार्य समाजसेवी मनोज सिंह की पहल से संभव हो सका। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मनोज सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी, निरसा मध्य पंचायत की मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रीता देवी ने अपने निजी खर्च से मंदिर की चारदीवारी का निर्माण कराया और परिसर में पेवर ब्लॉक बिछवाकर सौंदर्यीकरण किया।

सैकड़ों वर्षों पुरानी आस्था का केंद्र
मां झाराबारा मंदिर को स्थानीय लोग मां कल्याणेश्वरी का स्वरूप मानते हैं। यहां सैकड़ों वर्षों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को अब बेहतर सुविधा और स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन
निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर समिति की ओर से एक उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी मनोज सिंह ने विधिवत रूप से मंदिर परिसर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीपक दास, मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल
मंदिर परिसर के कायाकल्प से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने समाजसेवी मनोज सिंह की पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

spot_img
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37
Video thumbnail
लव रिलेशन शादी और धोखा मामले में युवती द्वारा प्रेमी पर कार्रवाई में कोताही समेत थानेदार पर लगाए गए
03:53
Video thumbnail
प.चंपारण:जंगल से आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीण पर हमला कर मचाई दहशत
02:43
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular