25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, DC से करेंगे शिकायत…

धनबाद:  धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड से विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। बड़बाद से बारकेतनी तक DMFT फंड से बन रही सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
ग्रामीणों के अनुसार, संवेदक द्वारा न तो सड़क की चौड़ाई तय मानकों के अनुसार रखी जा रही है और न ही आवश्यक स्थानों पर गडवाल और कलभर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
आरोप है कि बाहर से गुणवत्तापूर्ण सामग्री लाने के बजाय खेत की मिट्टी से ही सड़क की भराई की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चेतावनी के बावजूद नहीं हुआ सुधार
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संवेदक को निर्माण कार्य में सुधार को लेकर आगाह किया, लेकिन कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जिस सड़क की मांग को लेकर कभी उन्हें वोट बहिष्कार तक करना पड़ा था, आज वही सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।

DC से शिकायत का निर्णय
अनियमितताओं से नाराज ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि वे धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन को पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपेंगे और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

पूर्व मुखिया का बयान
रघुनाथपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार ने कहा—
“हमने सालों तक सड़क के लिए संघर्ष किया, वोट का बहिष्कार किया, तब जाकर यह योजना मिली। लेकिन संवेदक अपनी मनमानी कर रहा है। जहां कलभर्ट की जरूरत है वहां काम नहीं हो रहा और गुणवत्ता पूरी तरह गायब है। हम चुप नहीं बैठेंगे और डीसी साहब को इसकी पूरी रिपोर्ट देंगे।”

फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद जांच और कार्रवाई कब तक शुरू होती है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular