32.6 C
Jharkhand
Friday, May 15, 2026

रांची में विकास और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा…

अधूरे कार्य जल्द पूरे करने का निर्देश

रांची: रांची जिले में चल रही विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर आज समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने की।

प्रमुख योजनाओं की हुई समीक्षा

इस बैठक में DMFT, Untied Fund, CSR, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, सांसद निधि, विधायक निधि और 15वीं वित्त आयोग (स्वास्थ्य) के तहत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कई योजनाएं अभी अधूरी हैं, जिस पर उपायुक्त ने विशेष चिंता जताई।

तय समय पर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य के साथ अन्य क्षेत्रों पर भी फोकस

उपायुक्त ने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आपसी तालमेल और पारदर्शिता पर जोर

बैठक में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय,PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर...
00:30
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर झामुमो का फूटा गुस्सा, धनबाद में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
06:32
Video thumbnail
,जमुआ लूट कांड का खुलासा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
03:27
Video thumbnail
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
03:59
Video thumbnail
बीजेपी ने कतरास मोड़ से चार नंबर टैक्सी स्टैंड तक पदयात्रा व अभिनंदन समारोह,पहुचे सांसद ढुल्लू महतो
02:54
Video thumbnail
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से झरिया के पंपों पर भीड़
01:05
Video thumbnail
ECL मुगमा एरिया की बराकर इंजीनियरिंग फायर वर्क्स में अपराधियों का तांडव, लगभग 5-6 टन स्क्रैप
03:51
Video thumbnail
उड़ीसा का नंदनकानन जू — बच्चों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली अद्भुत दुनिया
07:09
Video thumbnail
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों
06:29
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
03:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!