25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

उद्यान विकास मेला सह प्रादर्श प्रदर्शनी का आयोजन किसानों को बागवानी के आधुनिक गुर सीखने का मिला अवसर…

धनबाद:  धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड में आज किसानों के लिए ज्ञान और नवाचार का संगम देखने को मिला। जिले के प्रखंड उद्यान नर्सरी परिसर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा एक दिवसीय ‘उद्यान विकास सह प्रादर्श प्रदर्शनी मेला’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस मेले में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों ने अपनी उन्नत उपज का प्रदर्शन किया और आधुनिक बागवानी के गुर भी सीखे। कार्यक्रम में धनबाद के कृषि पदाधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा, जिला उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, नगर आयुक्त आशीष गंगवार और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार भी मौजूद रहे।

उद्यानिकी की ओर किसानों को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य
गोविंदपुर की नर्सरी आज रंग-बिरंगे फलों और हरी-भरी सब्जियों से सजी नजर आई। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर उद्यानिकी (Horticulture) की ओर प्रोत्साहित करना है।

किसानों की मेहनत और प्रगतिशील प्रयासों की सराहना

मेले में पहुंचे कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा लाए गए उन्नत किस्म के फल और सब्जियों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त और जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है, जिसमें बागवानी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विशेषज्ञों से किसानों को मिली मार्गदर्शन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी की सेहत, कीट नियंत्रण और नई तकनीकी के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह मेला किसानों के लिए केवल अपनी उपज दिखाने का मंच ही नहीं था, बल्कि विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का समाधान पाने का भी एक बेहतरीन अवसर बना।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular