27.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

चिरकुंडा पुलिस ने अंतर-राज्यीय ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार सहयोगी फरार; बाइक, हथियार और ब्राउन शुगर बरामद…

चिरकुंडा:चिरकुंडा पुलिस ने अंतर-राज्यीय ड्रग तस्कर को ब्राउन शुगर और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर उसका सहयोगी भागने में सफल रहा।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 17 जनवरी की रात को निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में कुमारधुबी ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बाइक को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखते ही बाइक सवार तस्कर और उसका सहयोगी भागने लगे। पीछा करने के बाद पुलिस ने अज़हरुद्दीन अंसारी उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी बाबू खान मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार तस्कर के पास से अधिकारियों ने एक देसी पिस्तौल, 2 ज़िंदा कारतूस और ब्राउन शुगर के छह पैकेट बरामद किए। आरोपी ने अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी की बात स्वीकार की है और उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

निरसा एसडीपीओ रजत मणिक वाखला ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियान जारी रहेगा और भागने वाले सहयोगी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

spot_img
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular