31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोग घायल, छह आरोपी गिरफ्तार…

रांची:  रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिस्का मोड़, तेल मिल गली के पास राजधानी मान्या टावर के समीप बीती रात करीब 9 बजे जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, सुकरहुटू मनातु, कांके रिंग रोड स्थित करीब तीन एकड़ जमीन और पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच दिन में मारपीट हुई थी। इसके बाद शाम में दोनों पक्ष बातचीत के लिए पिस्का मोड़ के पास जुटे, जहां बहस देखते ही देखते हिंसक हो गई।

इसी दौरान संजय पांडेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के गुट ने आकाश सिंह और विकास सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में आकाश सिंह को एक गोली, जबकि विकास सिंह को तीन गोलियां लगीं। वहीं दूसरे गुट का रवि यादव भी फायरिंग में घायल हुआ है।

घायलों का इलाज रिम्स रांची और ऑर्किड अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक देशी कट्टा, एक स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular