25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रांची में जनता दरबार, लापरवाह अफसरों पर उपायुक्त सख्त…

IMG 20260119 WA0093

रांची: रांची समाहरणालय में आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के दूर-दराज़ इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व मामलों, पेंशन, प्रमाण-पत्र और जनकल्याणकारी योजनाओं में हो रही देरी से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के सख्त निर्देश दिए।

लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने इटकी अंचल अधिकारी को जमाबंदी मामले में शिथिलता बरतने पर शो-कॉज नोटिस जारी किया। वहीं नगड़ी अंचल के एक राजस्व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

सोनाहातु अंचल में पंजी-2 सुधार में देरी को लेकर अंचल अधिकारी और संबंधित कर्मचारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जनता दरबार में 16 विस्थापित परिवारों ने भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा और तालाब को नष्ट करने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को तत्काल जांच और कार्रवाई का आदेश दिया।

इसके अलावा महिला से मारपीट, चोरी, शोषण और धार्मिक भूमि से जुड़े मामलों में भी प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया।
वार्ड संख्या 53 में स्थित 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बसारगढ़ तालाब को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर उपायुक्त ने तत्काल काम रोकने और जांच के निर्देश दिए।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा—
“जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान देना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जनता दरबार में कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों में राहत और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास देखने को मिला।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular