18.6 C
Jharkhand
Sunday, November 8, 2026

Patna Atal Path Accident: पटना में अटल पथ पर भीषण हादसा, बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए कई राहगीर

Patna Atal Path Accident: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ पर महेशनगर के पास रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से कई राहगीर घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटकर उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, राहगीरों को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी ने सड़क पर चल रहे कई राहगीरों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पलट गई और उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजे जाने की जानकारी है। पाटलिपुत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे। पटना के सहयोग अस्पताल में भर्ती रणवीर कुमार ने बताया कि सात लोग मेला देखकर लौट रहे थे, तभी पलटती हुई स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायल मोहित कुमार के अनुसार, उसके हाथ में चोट आई है, जबकि उसका भाई अस्पताल में भर्ती है। छात्र दीपक कुमार राज के पिता सत्येंद्र मिस्त्री ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब 6:15 बजे मेला देखने निकला था। रात 11:45 बजे पाटलिपुत्र थाने से उन्हें हादसे की सूचना मिली।

घायलों में कई किशोर शामिल

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लोगों में कई किशोर शामिल हैं। घायलों के नाम और उम्र इस प्रकार बताए गए हैं:

  • रणवीर कुमार, 15 वर्ष
  • मोहित कुमार, 13 वर्ष
  • दीपक कुमार, 14 वर्ष
  • पीयूष कुमार, 15 वर्ष
  • अमरजीत कुमार, 14 वर्ष

अन्य घायलों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।

राजनीतिक झंडा लगी स्कॉर्पियो की जांच

हादसे में शामिल स्कॉर्पियो पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा होने की बात सामने आई है। हालांकि, वाहन के मालिक, चालक और घटना के समय की परिस्थितियों के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। हादसे में मौतों की संख्या और अन्य विवरणों की पुष्टि संबंधित अधिकारियों के बयान के बाद ही हो सकेगी।

spot_img
Video thumbnail
युवक को सांप ने काटा तो सांप को डब्बे में भर पहुंचा डॉकटर भी देख रह गयें दंग
01:00
Video thumbnail
निशा भगत को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे भाजपाई मुख्यमंत्री का फूंका पुतला..
04:33
Video thumbnail
जहानाबाद से लापता टाइगर मोबाइल का जवान नदी से हुआ बरामद,एक युवक शक के आधार पर हुआ डिटेन
01:36
Video thumbnail
अबुआ सरकार में अबुआ की बेटी सुरक्षित नहीं है! मंत्री आतंकवादी की भाषा बोल रहा है: भानु प्रताप शाही
01:05
Video thumbnail
खटाल हटेगा तो अपराध बढ़ेगा या घटेगा आप ही लगाइये हिसाब राजीव ओझा ने अतिक्रमण पर क्या कहा सुनिए...
04:16
Video thumbnail
धनबाद:विनोद बिहारी चौक के निकट शराब दुकान!सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग महिलाएं भी होती हैं परेशान
00:50
Video thumbnail
ड्रग्स तस्करों से वसूली कर छोड़ने का आरोप, फुलवारी शरीफ थाने के 4 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड!
01:33
Video thumbnail
जब JMM नेता राहुल हलधर की टूटी बाउंड्री तो सीओ रामप्रवेश कुमार पर केस करने की दे डाली धमकी!
01:50
Video thumbnail
फ़ूड सैफ्टी डिपार्टमेंट की पुराना बाजार में छापेमारी,कैंसर फैलाने वाले रंग से बनी सामग्री किया नष्ट..
01:14
Video thumbnail
रानीबांध धैया में बड़े घराने की कब्जे में थी दो एकड़ जमीन,C O ने चलवाया बुलडोजर,अस्थायी निर्माण ध्वस्त
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular