31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

बिना ढोल-नगाड़े, बिना फेरे: धनबाद में वैचारिक विवाह बना मिसाल…

धनबाद: धनबाद के गांधी सेवा सदन में हाल ही में एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने शोर-शराबे और दिखावे की परंपराओं से हटकर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया।

न ढोलक थी, न शहनाई, न पंडित, न बाराती और न ही सात फेरे—फिर भी दो लोग जीवन भर के लिए एक-दूसरे के हो गए।
यह विवाह वैचारिक विवाह पद्धति से संपन्न हुआ, जिसमें सादगी और समानता को केंद्र में रखा गया। दुल्हन के माता रानी प्रजापति और पिता कामरेड अजय प्रजापति ने बिना किसी आडंबर के कन्यादान किया।

दुल्हन पेशे से कवयित्री हैं और सीपीआई(एमएल) की सक्रिय व प्रखर नेत्री हैं, जबकि दूल्हा भी इसी पार्टी का कार्यकर्ता है। दोनों की मुलाकात पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जहां पहले विचार मिले और फिर धीरे-धीरे रिश्ता जीवनसाथी तक पहुंचा।

दुल्हन धनबाद के हीरापुर की निवासी हैं, जबकि दूल्हा उत्तर प्रदेश के जौनपुर से ताल्लुक रखता है। भौगोलिक दूरी अलग थी, लेकिन दोनों की सोच और प्रतिबद्धता एक जैसी रही।
दुल्हन ने कहा कि वे कामरेड विचारधारा में विश्वास रखती हैं और शादी के नाम पर होने वाली फिजूलखर्ची, दहेज और सामाजिक दबाव से दूर रहना चाहती थीं। इसी सोच के तहत उन्होंने वैचारिक विवाह का रास्ता चुना।

विवाह के दौरान दोनों ने मार्क्सवादी–लेनिनवादी विचारधारा पर चलते हुए मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई में जीवन भर साथ रहने की शपथ ली।

यह शादी सिर्फ़ दो व्यक्तियों का मिलन नहीं थी,
बल्कि एक सामाजिक संदेश भी—
कि रिश्ते शोर से नहीं,
सोच से मजबूत होते हैं,
और सादगी, बराबरी व विचारों के साथ भी
जीवन को पूरे सम्मान के साथ जिया जा सकता है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular