27.4 C
Jharkhand
Saturday, July 11, 2026

स्टूडेंट हॉस्टल्स फिर विवादों में, परफेक्ट हॉस्टल मामले पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल…

बिहार: बिहार में इन दिनों स्टूडेंट हॉस्टल्स लगातार गलत कारणों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा के साथ हुई घटना और फिर उसकी मौत ने लोगों में गहरा आक्रोश पैदा किया है। इसी कड़ी में अब एग्जीविशन रोड स्थित परफेक्ट हॉस्टल/पीजी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है।

औरंगाबाद की रहने वाली एक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ हॉस्टल में गलत घटना हुई है। पिता के आरोपों के बाद पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, जब सांसद परफेक्ट हॉस्टल पहुंचे, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने नीट छात्रा की मौत को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन मामले में लीपापोती करने में लगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासन को पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पताल पर ही भरोसा नहीं है, तो फिर आम जनता किस पर भरोसा करे।
सांसद ने पटना में संचालित हो रहे अवैध हॉस्टल्स और पीजी में कथित संदिग्ध गतिविधियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने सवाल किया कि देर रात हॉस्टल्स के बाहर महंगी गाड़ियां क्यों रुकती हैं और इन गतिविधियों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं है।

पप्पू यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि ये हॉस्टल अवैध हैं, तो इन पर बुलडोजर कब चलेगा? उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल, छात्रा के पिता के आरोपों और हॉस्टल से जुड़े तथ्यों की प्रशासनिक जांच का इंतजार है।

spot_img
Video thumbnail
सड़क नही थी तो चार किलो मीटर तक प्रसूता को खाट की पालकी बना पहुंचाया अस्पताल,डीसी ने लिया संज्ञान..!
02:50
Video thumbnail
सांसद विधायक को धमकी मामले में बोलें SSP,जांच जारी बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा,
03:27
Video thumbnail
नीरज हाजरा की ह'त्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया भिखोडीह -गिरीडीह मुख्यमार्ग को किया जाम,काफी मान
02:18
Video thumbnail
प्रभावी अनुसंधान एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय के उद्देश्य से ASI को BNS की दी गयी प्रशिक्षण..!
02:34
Video thumbnail
लायंस क्लब गोविंदपुर ने खोला मार्शल आर्ट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट,निःशुल्क आत्मरक्षा सिखेगीं बेटियां..!
02:27
Video thumbnail
ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर लाखों के गहने के साथ CCTV और DVR भी चुरा ले गए चोर,थाने में मामला दर्ज!
01:08
Video thumbnail
अधूरे नाला निर्माण से नाराज लोगों ने नागरिक समिति गोविंदपुर के बैनर तले दिया धरना..!
04:41
Video thumbnail
मटकुरिया गोलीकांड में आया कोर्ट का फैसला,सभी आरोपियों को तीन साल की सजा,अंतरिम राहत भी..!
05:37
Video thumbnail
ECL की संपत्ति भगवान भरोसे या कैमरे के भरोसे.. सुरक्षा के नाम पर हो रहा है मजाक कैसे देखें..!
01:52
Video thumbnail
गोविंदपुर : उत्पाद विभाग का उत्पात,किराया मांग रहे सीनियर सिटीजन लैंडलॉर्ड ने लगाया बदसलूकी का आरोप!
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular