28.9 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर पद को एससी के लिए आरक्षित करने की मांग, दलित संगठनों ने आंदोलन का ऐलान…

धनबाद: धनबाद के सर्किट हाउस में बुधवार को दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद को अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई।

प्रेस वार्ता के दौरान संगठनों ने बताया कि 22 तारीख को अंबेडकर प्रतिमा, डीआरएम चौक से लेकर जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च सरकार के उस फैसले के विरोध में होगा, जिसमें धनबाद नगर निगम के मेयर पद को एससी के लिए आरक्षित नहीं किया गया है।

दलित संगठनों ने सरकार की नियमावली को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि धनबाद जैसे महत्वपूर्ण नगर निगम में एससी आरक्षण आवश्यक है, ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके और दलित वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
इस पूरे मामले को लेकर समाजसेवी शांतनु चंद्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है और जल्द ही निर्णय सुनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

दलित संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10
Video thumbnail
गोविन्दपुर भीतिया मारपीट मामले के आरोपी ने सुनाई घटना की असली वजह आप भी सुनिए...
04:20
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular