28.2 C
Jharkhand
Friday, July 17, 2026

उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर दिए सख्त निर्देश…

रांची: रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विधि-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, अवैध शराब और अवैध खनन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच और नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति की नियमित बैठकें आयोजित कर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सतर्कता

आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने विशेष सतर्कता बरतने और सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई

ग्रामीण इलाकों में भट्टी शराब के निर्माण और बिक्री को गंभीर समस्या बताते हुए उपायुक्त ने इस पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। आम जनता, ग्राम प्रधान, मुखिया और पाहन से अपील की गई कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना को जिला प्रशासन द्वारा संचालित व्हाट्सएप नंबर “अबुआ साथी” (9430328080) पर तुरंत साझा करें।

सड़क सुरक्षा और गुड समेरिटन को प्रोत्साहन

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस क्रम में सिल्ली थाना क्षेत्र के 3 और मांडर थाना क्षेत्र के 4 व्यक्तियों को गुड समेरिटन के रूप में पुरस्कृत करने हेतु नामित किया गया।

अवैध खनन और रिंग रोड पर निगरानी

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला खनिज अधिकारी को GPS मैपिंग के जरिए खनन स्थलों की सूची तैयार कर संबंधित अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं NHAI को रिंग रोड पर बने सभी रोड कट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और जिले में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

spot_img
Video thumbnail
सघन ट्रैफिक जांच अभियान,चेकिंग और चालान काटने के डर से लहरिया कट मार कर कई बाइक सवार हुए रफूचक्कर..
03:14
Video thumbnail
श्री राम जानकी मंदिर खिलकनाली सुबह की आरती Live...
01:25
Video thumbnail
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी डिकाई…!
01:06
Video thumbnail
सीनियर छात्र सिगरेट और शराब मंगवाते थें नही लाने पर पिटाई और रैगिंग,नवोदय विद्यालय हॉस्टल का काला सच
07:46
Video thumbnail
दलित छात्र को बंधक बना बेल्ट से रात भर पिटाई कर जख्मों पर रगड़ा नमक,BSP नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
04:18
Video thumbnail
वासेपुर आरामोड़ फ्लाईओवर को मरम्मत की आ पड़ी आवश्यकता,वरना अनहोनी की आशंका...
04:31
Video thumbnail
सोनम वांगचुक की अनसन के समर्थन में धनबाद में लोगों ने शुरू किया भूख हड़ताल,पर अफ़सोस अन्ना आंदोलन....
04:13
Video thumbnail
धनबाद से मायानगरी तक संघर्ष ने बनाया स्टार,कोयलांचल का लाल,बॉलीवुड का नया सितारा – जावेद पठान
29:42
Video thumbnail
सोनम वांगचुक के समर्थन में जयराम महतो पहुंचे जंतर मंतर, कहा PM देश के होते हैं पार्टी विशेष के नही..
01:22
Video thumbnail
पटना में कुख्यात शूटर का इनकाउंटर,घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular