33.5 C
Jharkhand
Friday, June 26, 2026

आचार संहिता उल्लंघन मामले में मांझी विधायक रणधीर सिंह बरी, साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का आदेश…

IMG 20260123 WA0040

छपरा: महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और वर्तमान में मांझी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर सिंह को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बड़ी राहत मिली है। छपरा सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी संजय गुप्ता ने आदेश पारित किया।

विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ भगवान बाजार थाना और नगर थाना में अलग-अलग मामलों में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप दर्ज थे। आरोप था कि वर्ष 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इन मामलों की सुनवाई लंबे समय से एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को विस्तार से सुना। उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन के बाद कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा। इसके बाद विधायक रणधीर सिंह को सभी मामलों में बरी करने का आदेश दिया गया।

सुनवाई के दौरान विधायक रणधीर सिंह स्वयं न्यायालय में उपस्थित रहे। फैसले के बाद उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।

विधायक के अधिवक्ता दीपक सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन को सिद्ध करने वाला कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। कोर्ट के फैसले के बाद विधायक के समर्थकों ने जश्न मनाया।
गौरतलब है कि छपरा के दो थानों में दर्ज इन मामलों को लेकर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी, जो अब कोर्ट के फैसले के साथ समाप्त हो गई है।

spot_img
Video thumbnail
प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी करने वाला था बड़ा कांड हो गया आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार..
03:54
Video thumbnail
झरिया:निगम में जुर्माना भरने के बाद RS पैलेस का खुला ताला,ये हुई थी अनियमितता..!#Jharia
00:53
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular