25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

मां शारदे की आराधना में डूबा बामनबाद, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा पूरा क्षेत्र…

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित बामनबाद गांव में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा पारंपरिक हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरा गांव भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

पूजा का मुख्य आयोजन प्रसिद्ध पंडित विवेकानंद भट्टाचार्य के सानिध्य में संपन्न हुआ। शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शारदे की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पंडित भट्टाचार्य ने कहा कि मां सरस्वती की आराधना से विद्यार्थियों में एकाग्रता, ज्ञान और सद्बुद्धि का विकास होता है। उनके नेतृत्व में सामूहिक पुष्पांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।

सुबह से ही गांव के मुख्य पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। पीले वस्त्रों में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने मां सरस्वती के चरणों में कलम और पुस्तकों को अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई बच्चों का पारंपरिक विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न कराया गया, जो इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा रही है।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि बामनबाद की सरस्वती पूजा पूरे पूर्वी टुंडी क्षेत्र में अपनी भव्यता, अनुशासन और धार्मिक गरिमा के लिए विशेष पहचान रखती है। पुजारी विवेकानंद भट्टाचार्य के आध्यात्मिक मार्गदर्शन ने आयोजन को और भी पावन बना दिया। पूजा और आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular