28.9 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

उड़ीसा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ की सोना लूटकांड का खुलासा, धनबाद से दो गिरफ्तार…

1000106524 768x432 1

288 ग्राम सोना, दो स्कॉर्पियो व मोबाइल फोन बरामद

धनबाद: उड़ीसा के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई लगभग 5 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड का झारखंड पुलिस और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफल उद्भेदन कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने धनबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि लूटा गया सोना और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 19 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने बैंक मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 5 से 6 किलो सोने की लूट की थी। इस संबंध में बड़बिल थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में क्योंझर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्युष महापात्रा के नेतृत्व में उड़ीसा पुलिस की एक टीम धनबाद पहुंची। इसके बाद उड़ीसा पुलिस एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धनबाद जिले के निरसा और सिन्दरी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने डकैती में लूटे गए 288 ग्राम सोना, घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। इस कार्रवाई में राजा कुमार सिंह, निवासी जमुई (बिहार), वर्तमान पता चासनाला, धनबाद तथा कुणाल राज वर्मा, निवासी निरसा, धनबाद को गिरफ्तार किया गया है।
सिटी एसपी ने बताया कि डकैती में लूटे गए सोने की कुल कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। यह एक चुनौतीपूर्ण मामला था, जिसे पुलिस ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए सुलझाया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22
Video thumbnail
गुरु पूर्णिमा पर निरसा में भक्ति का संगम,हवन-यज्ञ के साथ गुरु के बताए मार्ग एवं उपदेशों पर चलने का
03:00
Video thumbnail
बलियापुर बाईपास हीरक रोड मरम्मतीकरण की DC से मांग,वरना भाजपा करेगी धानरोपनी...
01:36
Video thumbnail
स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' वाली राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल!
00:45
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच कर रही CID और सरकार की नियत में खोंट बता अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री से मांगा
01:15
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular