26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जमुआ में भव्य स्वागत…

जमुआ: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का गावां जाने के क्रम में जमुआ प्रखंड के खुर्दमगहा में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल, गुलदस्ता और माला पहनाकर मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान जमुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया गया। मंत्री ने पत्रकारों की बात को गंभीरता से सुना और कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

“महिला चिकित्सकों की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र महिला डॉक्टर की नियुक्ति हो सके और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।”

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular