29.4 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

रांची में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन, लोकतंत्र की मजबूती पर दिया गया जोर…

रांची: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार, रांची में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त  अलका तिवारी ने राज्यवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र का आधार मतदाता है और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाता का जागरूक और सतर्क होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India My Vote” और टैगलाइन “Indian Citizen at the Heart of Indian Democracy” निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिक चार अर्हता तिथियों—1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर—के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। साथ ही महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, पीवीटीजी, थर्ड जेंडर सहित सभी वर्गों के मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मतदाता बीएलओ, वोटर हेल्पलाइन ऐप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का प्री-रिवीजन पीरियड चल रहा है, जिसमें अब तक 72 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश का प्रसारण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने समापन भाषण दिया, जबकि संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने मतदाता शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ, युवा और ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर मतदाता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular