33.8 C
Jharkhand
Thursday, May 7, 2026

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो पहुँचे बाघमारा

बाघमारा: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का आज बाघमारा आगमन हुआ। वे बाघमारा के टाटा सिजुआ स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर स्मारक इंटर कॉलेज में नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। हालांकि, नगर निकाय चुनाव को देखते हुए लागू आदर्श आचार संहिता के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

इस दौरान कॉलेज परिसर में मौजूद मथुरा महतो एवं कॉलेज प्रबंधन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से औपचारिक मुलाकात की गई और उनका भव्य स्वागत किया गया।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में देरी का मुख्य कारण संविधान के निर्धारित प्रावधानों में मौजूद कुछ विसंगतियां थीं, जिन्हें दूर करने में समय लगा। उन्होंने यह भी आशा जताई कि चुनाव संपन्न होने के बाद रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी भागीदारी निभाएं।

spot_img
Video thumbnail
रामगढ़ पुलिस को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
01:59
Video thumbnail
4 वर्षीय बच्चे को सियार ने किया घायल सरकारी अस्पताल में इलाज में हुई लापरवाही परिजनों में आक्रोश...
01:52
Video thumbnail
कोई भी व्यापारी प्रिंस खान या उसके गुर्गे को दिया रंगदारी तो देशद्रोह का होगा केस:IPS प्रभात कुमार
02:41
Video thumbnail
अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या की खबर सुन बेहोश हो गया था प्रिंस खान,डरपोक किस्म का है भगोड़ा अपराधी
02:05
Video thumbnail
डंकी रुट से नौकरानी संग पाकिस्तान भागा प्रिंस खान,अभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के इलाके में है
01:56
Video thumbnail
धनबाद पुलिस की टेक्निकल सेल हुई हाईटेक,क्राइम डिटेक्शन टाइमिंग भी आधी,क्राइम मीटिंग में और क्या हुआ.
04:12
Video thumbnail
ज़ोनल IG शैलेंद्र कु सिन्हा पहुंचे धनबाद,DSP और थानेदारों को दिया यह टास्क....
02:06
Video thumbnail
हाईवा ने बाइक पर जा रही महिला को रौं,दा,स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम...
01:22
Video thumbnail
समय पर ऑक्सीजन नही मिलने पर नवजात की मौ'त,धनबाद के इस अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा...
04:19
Video thumbnail
बंगाल चुनाव ECI का इलेक्शन था,यह जीत भाजपा की नही:हेमलाल मुर्मू
05:00

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!