31.9 C
Jharkhand
Monday, May 25, 2026

जमशेदपुर में पुलिस–अपहरणकर्ता मुठभेड़, मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन घायल…

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित साईं मंदिर के पास गुरुवार देर रात पुलिस और उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण में शामिल अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता गुड्डू सिंह समेत तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
घायलों में गुड्डू सिंह, इमरान आलम और रमीज रजा शामिल हैं। तीनों को पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि शहर छोड़ने से पहले उन्होंने सोनारी स्थित साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपाकर रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात आरोपियों को लेकर हथियार बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची।

बरामदगी के दौरान मुख्य साजिशकर्ता गुड्डू सिंह ने अचानक बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कार्बाइन छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस घटना में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से पांच राउंड फायरिंग की गई, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद मौके से खोखा भी बरामद किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर:बकरीद को ले थाने में शांति समिति की बैठक,हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन का निर्देश...
01:48
Video thumbnail
अचानक निरीक्षण करने झरिया थाना पहुंचे SSP प्रभात कुमार,बकरीद और लंबित कांडों को ले दिया यह निर्देश.
01:37
Video thumbnail
बकरीद के मद्देनजर झरिया-लोदना में शांति समिति की बैठक,बिजली और पेयजल विभाग को ले नाराजगी...
01:23
Video thumbnail
एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा समागम के लिए झारखंड के छात्रों का दल IIT ISM धनबाद से इंदौर IIT हुआ रवाना
03:48
Video thumbnail
धनबाद स्टेशन रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चाट-चिकन और मिठाइयों में मिलावट का बड़ा खुलासा
02:34
Video thumbnail
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 400 बोतल शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार...
02:15
Video thumbnail
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, घुसपैठिए को लेकर BSF और BGB आमने-सामने...
01:09
Video thumbnail
राहुल ने कांग्रेस को माओवादी मुस्लिम पार्टी बना दिया:गिरिराज सिंह
00:58
Video thumbnail
बांग्लादेश बॉर्डर पर हो रहे फेसिंग को लेकर उतपन्न विवाद पर क्या कहा गिरिराज सिंह ने सुन लीजिए...
00:14
Video thumbnail
रसगुल्ले में अरारोट,चाट छोले चिकेन में चंपई रंग की मिलावट स्ट्रीट फूड प्रेमियों की सेहत से खिलवाड़..!
02:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!