24.4 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

“पति के अधूरे सपनों को पूरा करने उतरीं अंजू कुमारी, वार्ड 6 से पार्षद पद की दावेदार”…

धनबाद: अंजू कुमारी—नाम ही काफ़ी है। यह नाम आज संघर्ष, साहस और संकल्प की पहचान बनता जा रहा है। महज़ 29 दिन पहले सड़क हादसे में पति को खो चुकीं अंजू कुमारी अब अपने दिवंगत पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं।

अंजू कुमारी ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है और आगामी 2 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगी। उल्लेखनीय है कि इसी वार्ड से उनके पति, जेएलकेएम नेता दीपक महतो, पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले थे। लेकिन 2 जनवरी को बलियापुर में हुए एक सड़क हादसे में उनका आकस्मिक निधन हो गया।

दीपक महतो परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन अंजू कुमारी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बताया कि उनके पति की इच्छा पार्षद बनने की थी और वे जनसेवा के सपने देखा करते थे। अंजू ने कहा कि वह उन्हीं अधूरे सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

अंजू कुमारी की यह लड़ाई सिर्फ़ एक चुनाव नहीं, बल्कि साहस, आत्मबल और संकल्प की मिसाल बनती जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22
Video thumbnail
गुरु पूर्णिमा पर निरसा में भक्ति का संगम,हवन-यज्ञ के साथ गुरु के बताए मार्ग एवं उपदेशों पर चलने का
03:00
Video thumbnail
बलियापुर बाईपास हीरक रोड मरम्मतीकरण की DC से मांग,वरना भाजपा करेगी धानरोपनी...
01:36
Video thumbnail
स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' वाली राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल!
00:45
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच कर रही CID और सरकार की नियत में खोंट बता अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री से मांगा
01:15
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular