धनबाद: नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही लोयाबाद में JMM नेता हरेंद्र चौहान के आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नंदूसेन गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए वार्ड संख्या 07 में पार्षद चुनाव के लिए अपना समर्थन हरेंद्र चौहान के परिवार के किसी सदस्य को देने की घोषणा की।
प्रेस वार्ता में हरेंद्र चौहान ने कहा कि वार्ड 07 के चुनाव में केवल विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि नंदूसेन गुप्ता का समर्थन और सहयोग मिलने से उनका पक्ष मजबूत हुआ है और जनता के हित में वार्ड के विकास कार्यों को पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।






















