28.1 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

रांची में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस ने 596 मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न किए नष्ट…

रांची: शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए रांची यातायात पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश के आलोक में ट्रैफिक पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस, रांची ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 596 मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न को पुलिस केंद्र, रांची में रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न होती है, जिससे आमजन, विशेषकर बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और अस्पताल में भर्ती मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular