21.1 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

मेयर पद के नामांकन के बाद बोले संजीव सिंह, छह साल से ठप है धनबाद नगर निगम का विकास…

धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत बुधवार को समाहरणालय में मेयर पद के लिए नामांकन करने के बाद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि बीते करीब छह वर्षों से धनबाद नगर निगम क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बदहाल है और आम जनता कई समस्याओं से जूझ रही है। इसी को देखते हुए वे इस बार मेयर प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच आए हैं।

राजनीति में करीब आठ साल बाद सक्रिय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति से दूर रहने की बात पूरी तरह गलत है। वे हमेशा जनता के बीच रहे हैं और जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो धनबाद नगर निगम क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को फिर से पूरी गति से शुरू किया जाएगा। उन्होंने सड़क, नाली, पानी, सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

spot_img
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल में the Great धनबाद पॉलिटिक्स जारी,अब जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सांसद को ऐसे दिखायाआईना
03:24
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल वासियों के हमदर्द बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे,कहा नही हटेगा आपका आशियाना,यह मेरी
01:53
Video thumbnail
धनबाद के पिकल बॉल कोच बॉलीवुड कलाकारों को दे रहे हैं प्रशिक्षण,नेशनल में दीपक ने धनबाद का नाम किया
06:02
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular