24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

पंचेत ओपी क्षेत्र में मुर्गा लड़ाई की आड़ में झंडी-मुंडी का अवैध खेल, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल…

निरसा: निरसा अनुमंडल अंतर्गत पंचेत ओपी क्षेत्र के कल्याण चक में आदिवासियों के पारंपरिक मुर्गा लड़ाई की आड़ में बड़े पैमाने पर झंडी-मुंडी का अवैध जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है। मौके का नजारा देखने लायक था—कैमरा देखते ही जुआ संचालकों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में झंडी-मुंडी का सामान व तिरपाल समेटे जाने लगे।

यह भगदड़ इस बात की ओर इशारा करती है कि खेल परंपरा के नाम पर नहीं, बल्कि कानून की आंखों में धूल झोंककर अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध खेल के कारण क्षेत्र में आए दिन मारपीट और खून-खराबे की घटनाएं हो रही हैं।

घनी आबादी के बीच इस तरह के जुए से लोगों में भारी आक्रोश है। दबी जुबान में लोगों का कहना है कि पढ़ने-लिखने वाले बच्चे भी “दस लगाओ-बीस पाओ” के चक्कर में पढ़ाई से दूर होते जा रहे हैं। साथ ही किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह खेल लगातार संचालित हो रहा है—पंचेत ओपी क्षेत्र में 14 दिनों तक और गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में 16 दिनों तक यह जुआ बेखौफ चलता है। दैनिक मजदूर इसमें अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं।

वहीं, पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पुलिस का कहना है कि मुर्गा लड़ाई आदिवासियों का पारंपरिक खेल है और इसे रोका नहीं जा सकता, लेकिन जुए के इस अवैध रूप पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular