29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड आगजनी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…

रांची: दोपहर करीब 2:30 बजे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई थी। इस भीषण आगजनी की घटना में कुल 6 बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि अगले ही दिन, यानी 02 फरवरी 2026 को बस टर्मिनल के सामने खड़ी एक सीटी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AF-6969) में आग लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान टल गया।

जांच के दौरान पुलिस ने जब बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फुटेज में देखा गया कि आग लगने से ठीक पहले एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा लेकर बस के अंदर प्रवेश करता है और उसके बाहर निकलते ही बस में आग लग जाती है।
वहीं, 01 फरवरी की घटना में भी उसी व्यक्ति को पहली बस में आग लगने से करीब 5 मिनट पहले बस के पास घूमते हुए देखा गया।

इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लोअर बाजार थाना कांड संख्या 31/2026, दिनांक 03 फरवरी 2026 को बीएनएस की धारा 326(g) / 327(2) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन भोक्ता, उम्र 32 वर्ष, के रूप में हुई है। वह पिपरा टोला का निवासी है और सिकिदरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक माचिस का डिब्बा और एक लाइटर भी बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आगजनी के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इसमें कोई और भी शामिल है।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular