बाघमारा: बाघमारा के कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का आज धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने कार्यालय में लंबित मामलों, सिरिस्ता से जुड़े कार्यों और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय प्रांगण का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद ग्रामीण एसपी ने संबंधित अंचल और थाना स्तर के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश कार्य संतोषजनक पाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी।
निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ग्रामीण एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है।






















