40.5 C
Jharkhand
Saturday, June 6, 2026

नगर निकाय चुनाव: वार्ड संख्या 05 के पार्षद प्रत्याशी आशा राय का नामांकन स्क्रूटनी में रद्द, साजिश का आरोप …

बाघमारा: नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 05 से पार्षद प्रत्याशी आशा राय का नामांकन स्क्रूटनी के दौरान रद्द किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई को साजिश करार देते हुए उनके पति विजय कुमार राय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बाघमारा के लकड़का 06 नंबर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार राय ने कहा कि उनकी पत्नी आशा राय को जनप्रतिनिधियों और कुछ अधिकारियों की साजिश का शिकार बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर नामांकन स्क्रूटनी के दौरान उनका पर्चा रद्द कराया गया।

विजय कुमार राय ने कहा कि जल्द ही वे उन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का नाम सार्वजनिक करेंगे, जो इस साजिश में शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड संख्या 05 में चुनाव मैदान में खड़े आधा दर्जन उम्मीदवारों के खिलाफ उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी, धनबाद को पत्र भेजकर नामांकन के दौरान समर्पित जाति प्रमाण पत्रों की विधिवत जांच कराने की मांग की है।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरम होता जा रहा है, वहीं चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!