27.7 C
Jharkhand
Saturday, July 18, 2026

जेपी अस्पताल जशपुर में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, डॉक्टर बोले – संक्रमण बना जानलेवा…

निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के मदनडीह पंचायत अंतर्गत यशपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और पैसे को लेकर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, निरसा थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता पिछले 20 दिनों से यशपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका की मां रूमा देवी ने रोते-बिलखते हुए बताया कि उनकी बेटी ससुराल में आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। पहले उसका इलाज धनबाद और बोकारो में कराया गया, जिसके बाद 20 दिन पूर्व उसे जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

रूमा देवी का आरोप है कि इलाज के नाम पर अब तक अस्पताल में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से कुछ राशि बकाया रह गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बकाया पैसे को लेकर अस्पताल प्रबंधन दबाव बना रहा था। रूमा देवी के अनुसार,
“कल रात मैंने डॉक्टर के सामने हाथ-पैर जोड़े कि मेरी बेटी को बचा लीजिए, लेकिन पैसों की बात को लेकर मेरी एक नहीं सुनी गई और समय पर सही इलाज नहीं मिला, जिसके कारण आज मेरी बेटी की मौत हो गई।”

वहीं दूसरी ओर, जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टर पार्थो आचार्य ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति शुरुआत से ही अत्यंत नाजुक थी। भर्ती के समय ही परिजनों को मरीज को हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए लिखित में यहीं इलाज कराने का अनुरोध किया था।

डॉ. पार्थो आचार्य के अनुसार, इलाज के दौरान मरीज की हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन अत्यधिक संक्रमण के कारण पिछले तीन दिनों से स्थिति फिर गंभीर हो गई। उन्होंने कहा कि मरीज को दोबारा रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे बाहर ले जाने को तैयार नहीं हुए।
डॉ. आचार्य ने बताया, “संक्रमण इतना बढ़ गया था कि एंटीबायोटिक का लोड देना भी संभव नहीं था। मानवता के नाते हमने हर संभव प्रयास किया।”

डॉ. पार्थो आचार्य ने मीडिया के सामने भर्ती के समय परिजनों द्वारा दिए गए लिखित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए और स्पष्ट किया कि एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने अपनी पूरी क्षमता से मरीज को बचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे लापरवाही के आरोप तथ्यहीन हैं।
फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
सघन ट्रैफिक जांच अभियान,चेकिंग और चालान काटने के डर से लहरिया कट मार कर कई बाइक सवार हुए रफूचक्कर..
03:14
Video thumbnail
श्री राम जानकी मंदिर खिलकनाली सुबह की आरती Live...
01:25
Video thumbnail
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी डिकाई…!
01:06
Video thumbnail
सीनियर छात्र सिगरेट और शराब मंगवाते थें नही लाने पर पिटाई और रैगिंग,नवोदय विद्यालय हॉस्टल का काला सच
07:46
Video thumbnail
दलित छात्र को बंधक बना बेल्ट से रात भर पिटाई कर जख्मों पर रगड़ा नमक,BSP नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
04:18
Video thumbnail
वासेपुर आरामोड़ फ्लाईओवर को मरम्मत की आ पड़ी आवश्यकता,वरना अनहोनी की आशंका...
04:31
Video thumbnail
सोनम वांगचुक की अनसन के समर्थन में धनबाद में लोगों ने शुरू किया भूख हड़ताल,पर अफ़सोस अन्ना आंदोलन....
04:13
Video thumbnail
धनबाद से मायानगरी तक संघर्ष ने बनाया स्टार,कोयलांचल का लाल,बॉलीवुड का नया सितारा – जावेद पठान
29:42
Video thumbnail
सोनम वांगचुक के समर्थन में जयराम महतो पहुंचे जंतर मंतर, कहा PM देश के होते हैं पार्टी विशेष के नही..
01:22
Video thumbnail
पटना में कुख्यात शूटर का इनकाउंटर,घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular