धनबाद: जोड़ाफाटक स्थित प्रेम नगर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा मंदिर समारोह में महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
समारोह के दौरान अमित कुमार अग्रवाल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी एकता, सद्भाव और भाईचारे को और अधिक मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






















