24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

यूजीसी नेट 2026 में सफलता, वंदना कुमारी ने पूरे गांव का नाम किया रोशन…

जमुआ: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत चित्तरडीह पंचायत की बेटी वंदना कुमारी ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयनित होकर पूरे गांव और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कुमारी, प्रमोद कुमार सिंहा की द्वितीय सुपुत्री हैं। जैसे ही उनके सफल होने की खबर गांव में पहुंची, लोगों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। इस मौके पर उनकी माता ने मिठाई खिलाकर बेटी की सराहना की और अपनी खुशी शब्दों में बयां की। उन्होंने कहा कि बेटी की यह सफलता पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व का क्षण है।

गौरतलब है कि वंदना के पिता प्रमोद कुमार सिंहा पूर्व में लंगटा बाबा कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। वहीं वर्ष 2019 में उनके पुत्र शिव जी ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर पद हासिल किया था और वे पिछले छह वर्षों से इस पद पर कार्यरत हैं। इस तरह एक ही परिवार से दो बच्चों का उच्च शैक्षणिक पदों पर चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

आज भी समाज में यह धारणा देखने को मिलती है कि जो कार्य बेटा कर सकता है, वह बेटी नहीं कर सकती। लेकिन वंदना कुमारी ने इस सोच को पूरी तरह गलत साबित करते हुए यह दिखा दिया कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं, बल्कि कई मायनों में आगे हैं।

आगे इस विजुअल के माध्यम से आप देख सकते हैं, जहां हमारे गिरिडीह संवाददाता ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग करते हुए एक ऐसे घर की कहानी दिखा रहे हैं, जहां मेहनत और शिक्षा ने कई कामयाबियों को जन्म दिया है।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular