24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने आरोपों को बताया राजनीतिक साज़िश, कहा—तथ्यों को तोड़कर फैलाया जा रहा भ्रम…

झरिया: नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस पूरे मामले पर अग्रवाल ने आरोप लगाने वाले रवि बुंदेला के दावों को सिरे से

खारिज करते हुए उन्हें निराधार, असत्य और भ्रामक बताया है।
अमित कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन पर लगाया गया कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप पूरी तरह तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने स्वयं कोई आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित की है और न ही ऐसा करने की उनकी कोई मंशा रही है।

अग्रवाल के अनुसार संबंधित पोस्टर का निर्माण और प्रकाशन एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अन्य व्यक्तियों द्वारा किया गया था, जिससे उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

महापौर प्रत्याशी ने कहा कि इस तरह के आरोपों का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है और यह पूरी तरह एक राजनीतिक साज़िश का हिस्सा है। उन्होंने आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से सावधान रहें और केवल सत्य एवं प्रमाणिक तथ्यों पर ही विश्वास करें।
अग्रवाल ने विश्वास जताया कि जनता सच को समझती है और लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे भ्रामक आरोपों का जवाब देगी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular