25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद नगर निगम चुनाव में इंदु देवी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं की भागीदारी बनी चर्चा का विषय…

धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में मेयर पद की प्रत्याशी इंदु देवी के जनसंपर्क अभियान के दौरान गली-मुहल्लों में जनसमर्थन का सैलाब देखने को मिला। विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में लोगों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और इंदु देवी के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

जनसंपर्क अभियान के तहत इंदु देवी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए लोगों ने उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया।
लोगों को संबोधित करते हुए इंदु देवी ने कहा कि धनबाद शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों का सुधार, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का समर्थन मिला तो नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा।

इंदु देवी ने कहा कि जनता से मिल रहा स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी जनसमर्थन के बल पर वे पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई हैं।
जनसंपर्क के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं का काफिला लगातार उनके साथ चलता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। खास बात यह रही कि अभियान में महिलाओं की बड़ी और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसे राजनीतिक विश्लेषक अहम संकेत के रूप में देख रहे हैं।

इन क्षेत्रों में किया गया जनसंपर्क:

बिग बाजार, नीलांचल कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, कोर्ट मोड़, हॉस्पिटल कॉलोनी, बिजली कॉलोनी, वेडिंग जोन, सिंदरी वार्ड संख्या 34 सहित कई इलाकों में इंदु देवी ने तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular