25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

पटना सिविल कोर्ट में बम धमकी से हड़कंप, परिसर खाली कराकर सघन तलाशी…

पटना: पटना सिविल कोर्ट में सोमवार सुबह बम धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक संदेश में कोर्ट परिसर में RDX और IED लगाए जाने का दावा किया गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।

धमकी मिलते ही एहतियातन पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जबकि कोर्ट के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए गए। मौके पर पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अरुण कुमार बताते हुए खुद को एलटीटीई का सदस्य होने का दावा किया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे को संदिग्ध मान रही हैं। एहतियात के तौर पर पटना सिटी व्यवहार न्यायालय को भी खाली कराकर वहां भी तलाशी ली गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पटना सिविल कोर्ट को इसी तरह की बम धमकी मिल चुकी है, जो जांच में अफवाह साबित हुई थी। फिलहाल साइबर सेल ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा जांच पूरी होने तक न्यायिक कार्यवाही प्रभावित रही और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular