31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

“विचारधारा से समझौता करने वालों पर जनता भरोसा नहीं करेगी” — मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल…

धनबाद: विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष एवं धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने सोमवार को झरिया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर अपने चुनावी उद्देश्य और विकास की प्राथमिकताओं को सार्वजनिक किया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल किसी संगठन के पदाधिकारी नहीं हैं, बल्कि पिछले 15 वर्षों से धनबाद की जनता के बीच रहकर सामाजिक सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कठिन दौर में भी वे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहे और आज भी उसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में लगे हैं।
अमित अग्रवाल ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यहां विकास अब मजाक बनकर रह गया है। देश की कोयला राजधानी होने के बावजूद धनबाद प्रदूषण की भयावह मार झेल रहा है, जिसके कारण लगभग 20 प्रतिशत आबादी गंभीर बीमारियों से जूझ रही है।

उन्होंने विस्थापन की समस्या, शुद्ध पेयजल की कमी, जर्जर सड़कें, गंदे नाले, जगह-जगह कचरे के अंबार और लचर बिजली व्यवस्था को शहर की प्रमुख चुनौतियां बताया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।
मेयर प्रत्याशी ने कहा कि यदि धनबाद की जनता उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाती है तो वे 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं राम भक्त हूं, जो कहता हूं वही करता हूं।”

उन्होंने विस्थापन रोकने, प्रदूषण-मुक्त धनबाद, स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही कहा कि सड़कों और नालियों की स्थायी व मजबूत व्यवस्था की जाएगी, हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी और शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए धनबाद को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित शहर बनाने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया है और अब जनता उन पर भरोसा नहीं करने वाली।

प्रेस वार्ता में राहुल छावड़ा, शिवचरण शर्मा, महेश शर्मा, मंटू सिंह, सुमन अग्रवाल, हरीश, गोलू मालाकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular