31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

कानपुर: पति का आरोप—सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने साथ रहने के लिए मांगे 1 करोड़ रुपये…

कानपुर: कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र से एक अनोखा वैवाहिक विवाद सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी के सरकारी स्कूल में टीचर बनने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और अब वह साथ रहने के बदले 1 करोड़ रुपये की मांग कर रही है।

पीड़ित बजरंग भदौरिया के अनुसार, उसकी शादी लक्षिता सिंह से हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने सरकारी टीचर बनने की इच्छा जताई, जिसके लिए पति ने आर्थिक और मानसिक रूप से पूरा सहयोग किया। कोचिंग और पढ़ाई पर काफी खर्च भी किया गया। बाद में पत्नी का चयन दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पद पर हो गया।

आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी मायके चली गई और पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पति का कहना है कि पत्नी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि वह उसके साथ रहना चाहता है तो पहले एक करोड़ रुपये देने होंगे।

पीड़ित पति ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष उसे धमका रहा है और झूठे दहेज उत्पीड़न के मामले में फँसाने की चेतावनी दी जा रही है। मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को लेकर नौबस्ता थाने में पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जाँच की जा रही है और जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular