29.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

SSC परीक्षा रद्द होने पर रांची में हंगामा, अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश…

रांची: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित Multi-Tasking (Non-Technical) Staff and Havaldar (CBIC & CRN) Examination, 2025 की प्रथम पाली को तकनीकी कारणों से रद्द किए जाने के बाद रांची के आदर्श (आइडियल) इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कई छात्र झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी परीक्षा देने पहुंचे थे। लंबी दूरी तय कर आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार तकनीकी कारणों का हवाला देकर परीक्षा रद्द करना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और आउटसोर्स की गई निजी एजेंसियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उनका कहना है कि जब तक परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक ऐसी समस्याएं दोहराई जाती रहेंगी।

कई छात्रों ने स्पष्ट आधिकारिक जानकारी और जवाबदेही की मांग की। उनका कहना है कि केवल परीक्षा की नई तिथि घोषित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था में सुधार आवश्यक है।
SSC की ओर से जारी नोटिस में 11 फरवरी 2026 की प्रथम पाली की परीक्षा कुछ केंद्रों पर तकनीकी कारणों से रद्द किए जाने की पुष्टि की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आधिकारिक

वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहने की सलाह दी है।
फिलहाल नई परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अभ्यर्थियों में व्यवस्था को लेकर असंतोष और अविश्वास स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular