18.4 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

Rajganj Bike Toto Accident: राजगंज के जारमुनाई में बाइक और टोटो की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Rajganj Bike Toto Accident, धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के जारमुनाई में बाइक और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक दुल्हनडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राथमिक सहायता के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद भेजा गया।

राशन खरीदकर घर लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, युवक राजगंज से राशन की खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक टोटो से उसकी टक्कर हो गई। आरोप है कि टोटो रॉन्ग साइड से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Rajganj Bike Toto Accident 3

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए SNMMCH, धनबाद भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Thakur Kulhi Dance Competition: ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा में नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

हादसे के बाद टोटो चालक फरार

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। वहीं, फरार टोटो चालक की तलाश की जा रही है।

Rajganj Bike Toto Accident 2

पुलिस कर रही मामले की जांच

राजगंज थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। घायल युवक की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी और उसकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

Rajganj Bike Toto Accident 1

spot_img
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54
Video thumbnail
धनबाद DRM का रेल जन संवाद,लिया यात्रियों का फ़ीडबैक,किया निरीक्षण,अतिक्रमण देख हुए नाराज़...
05:42
Video thumbnail
धनबाद:बाड़ामुड़ी खटाल!यहां सैकड़ों गोपालक के साथ मवेशी भी रहतें हैं उजाड़ने से पहले बसाने की सोचिए सरकार
08:25
Video thumbnail
धनबाद डीआरएम का रेल जन संवाद कार्यक्रम एवं निरीक्षण लाइव...
02:00
Video thumbnail
टाईगर जयराम के कार्यक्रम के पहुंचे थें राज्यपाल संतोष गंगवार देखिये जयराम का जलवा
05:00
Video thumbnail
जयराम महतो ने दिखाई संवेदनशीलता,थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची समेत अन्य जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता
01:39
Video thumbnail
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में थमा चुनावी भोंपू, प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
02:18
Video thumbnail
धनबाद की बेटी अनंदिता किशोर का क्रिकेट में एक और बड़ा धमाका, कम उम्र में संभाली झारखंड टीम की कमान
00:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular