29.2 C
Jharkhand
Thursday, April 16, 2026

पुराना बाजार के व्यापारियों ने मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का किया गर्मजोशी से स्वागत, दिया समर्थन का आश्वासन…

धनबाद: शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र पुराना बाजार में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बाजार के सैकड़ों व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और आगामी नगर निगम चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग की कमी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं भी व्यक्त कीं। चंद्रशेखर अग्रवाल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि चुने जाने पर वे पुराना बाजार की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाजार शहर की आर्थिक रीढ़ है और व्यापारियों की सुविधाओं का ध्यान रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, नियमित सफाई व्यवस्था और सुव्यवस्थित पार्किंग की योजना पर काम करने का वादा किया।
अंत में व्यापारियों ने एकजुट होकर उनके समर्थन की घोषणा की और चुनाव में विजय की शुभकामनाएं दीं।

spot_img
Video thumbnail
भुधंसान- गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के लोगों से मेयर संजीव सिंह की मुलाकात शिफ्टिंग के लिए अहम...
01:17
Video thumbnail
NCC कैडेट्स के लिए गिरिडीह के इस महाविद्यालय में हुआ बड़ा आयोजन,थल सेना के लिए.....
07:04
Video thumbnail
कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,दुर्गापूर रेफर,NH 19 से बरामद हुई यह...
00:32
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!