28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रामकथा को लेकर निकाली गई 108 भव्य कलश यात्रा…

निरसा: निरसा के खुशरी पंचायत अंतर्गत भाल्कोरिया गांव में आयोजित होने वाली राम कथा को लेकर मंगलवार को 108 भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कलश यात्रा भाल्कोरिया गांव से प्रारंभ होकर बैजना स्थित पशुई नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।

मौके पर उपस्थित खुशरी पंचायत के मुखिया सपन गोराई सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बताया कि आयोजित राम कथा सात दिनों तक चलेगी। कथा के समापन के पश्चात भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस राम कथा के कथावाचक हसानंद गिरी महाराज जी होंगे, जो अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीराम की पावन कथा का श्रवण कराएंगे।

पूरे आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular