24.2 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

निरसा के लखीमाता कोलियरी गेट पर सड़क हादसा, कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल…

निरसा: निरसा स्थित लखीमाता कोलियरी के मुख्य द्वार के सामने NH19 पर एक कार एवं बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया यह दुर्घटना उस कटिंग प्वाइंट पर घटी, जहां से लोग रोड क्रॉस करते हैं और जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, बंगाल से बिहार जा रही अर्टिगा कार संख्या (WB-06-S-5355 )और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार दिलीप सतनामी, जो चापापुर के एरिया सेक्रेटरी बताए जा रहे हैं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके दोनों पैर टूट गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । दुर्घटना में बाइक संख्या (JH-10-CJ-0614 )बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने आरोप लगाया है कि कार में सवार लोगों ने घायल की मदद करने के बजाय उनके साथ गाली गलौज की और कथित रूप से मारपीट करने के लिए हॉकी स्टिक भी निकाली। नियमों के अनुसार, किसी भी वाहन में इस प्रकार के हथियार रखना प्रतिबंधित है। गौरतलब है कि लखीमाता कोलियरी गेट के सामने स्थित यह कटिंग प्वाइंट लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, कई लोग घायल हो चुके हैं और कई की जान भी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular