28.2 C
Jharkhand
Friday, July 17, 2026

रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के सिमरिया की जंगल मे क्रैश,सवार सात लोगों की मौ’त…….

IMG 20260224 WA0001

झारखंड :चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के सिमरिया की जंगल मे क्रैश,सवार सात लोगों की मौ’त… और हृदयविदारक खबर सामने आई है। चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में एक एयर एम्बुलेंस विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर एम्बुलेंस में कुल सात लोग सवार थे,

  • जिनमें शामिल हैं:
    लातेहार निवासी संजय कुमार (होटल संचालक)
    उनकी पत्नी
  • सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. विकास कुमार गुप्ता
    एक नर्सिंग स्टाफ
  • दो क्रू मेंबर
  • अन्य एक सहायक कर्मी

बताया जा रहा है कि संजय कुमार आग की घटना में 65% से अधिक झुलस गए थे। उन्हें पहले देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में यह भयावह हादसा हो गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही चतरा और लातेहार जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घने जंगलों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
घटनास्थल के करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है।

 AAIB की टीम का इंतजार

विमान दुर्घटना की जांच के लिए दिल्ली से Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। टीम के पहुंचने के बाद दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू होगी।

 SP ने दी पुष्टि

चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटा है।

इस भीषण हादसे के बाद लातेहार और चतरा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ओर जहां एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, वहीं यह यात्रा ही अंतिम साबित हुई।

spot_img
Video thumbnail
सघन ट्रैफिक जांच अभियान,चेकिंग और चालान काटने के डर से लहरिया कट मार कर कई बाइक सवार हुए रफूचक्कर..
03:14
Video thumbnail
श्री राम जानकी मंदिर खिलकनाली सुबह की आरती Live...
01:25
Video thumbnail
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी डिकाई…!
01:06
Video thumbnail
सीनियर छात्र सिगरेट और शराब मंगवाते थें नही लाने पर पिटाई और रैगिंग,नवोदय विद्यालय हॉस्टल का काला सच
07:46
Video thumbnail
दलित छात्र को बंधक बना बेल्ट से रात भर पिटाई कर जख्मों पर रगड़ा नमक,BSP नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
04:18
Video thumbnail
वासेपुर आरामोड़ फ्लाईओवर को मरम्मत की आ पड़ी आवश्यकता,वरना अनहोनी की आशंका...
04:31
Video thumbnail
सोनम वांगचुक की अनसन के समर्थन में धनबाद में लोगों ने शुरू किया भूख हड़ताल,पर अफ़सोस अन्ना आंदोलन....
04:13
Video thumbnail
धनबाद से मायानगरी तक संघर्ष ने बनाया स्टार,कोयलांचल का लाल,बॉलीवुड का नया सितारा – जावेद पठान
29:42
Video thumbnail
सोनम वांगचुक के समर्थन में जयराम महतो पहुंचे जंतर मंतर, कहा PM देश के होते हैं पार्टी विशेष के नही..
01:22
Video thumbnail
पटना में कुख्यात शूटर का इनकाउंटर,घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular