25.9 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष का लगातार सरकार पर हमलावर…

बिहार(BIHAR): बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रणविजय साहू ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार की सरकार “भगवान भरोसे और राम भरोसे” चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है।

रणविजय साहू ने आरोप लगाया कि बिहार में हत्या, अपहरण, मानव तस्करी और बच्चों के खिलाफ अपराध चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद सरकार न तो सुनने को तैयार है और न ही जवाब देने को। उनका कहना है कि बिहार की जनता को पूरी तरह “राम भरोसे” छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जल्द ही बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। मौजूदा हालात की तुलना उन्होंने जेपी मूवमेंट जैसे संघर्ष से करते हुए कहा कि जब-जब अन्याय बढ़ता है, तब संघर्ष जन्म लेता है।

शराबबंदी कानून पर भी उन्होंने सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण शराब माफिया को संरक्षण मिल रहा है। जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इस कानून पर लाया गया स्थगन प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में सट्टा और माफिया तंत्र फल-फूल रहा है।

रणविजय साहू ने यह भी कहा कि राज्य के कई विभागों में अराजकता फैली हुई है। ग्रामीण कार्य विभाग समेत कई विभागों में महीनों से भुगतान लंबित है और सरकार आर्थिक रूप से दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच चुकी है।

कुल मिलाकर, राजद विधायक ने कानून-व्यवस्था, शराबबंदी, लोकतांत्रिक अधिकारों और वित्तीय प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular