29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

होली पर्व पर जमुआ पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी…

जमुआ: गिरिडीह जिले अंतर्गत जमुआ थाना परिसर में होली त्योहार के मद्देनजर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमल जी ने की।

बैठक में जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, एसआई धीरेन्द्र कुमार, सीओ नरेश वर्मा तथा जिला परिषद सदस्य संजय हाजरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने होली के दौरान संभावित समस्याओं पर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से शराब की दुकानों और होटलों पर पैनी नजर रखने का निर्णय लिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

थाना प्रभारी विभूति देव ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने जमुआ वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि त्योहार के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें — पुलिस अविलंब कार्रवाई करेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान क्षेत्र में विशेष गश्ती दल सक्रिय रहेंगे और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular