25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पंडरा सीएचसी में DMFT फंड से बन रहे BPHU भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग…

निरसा :निरसा के पंडरा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में DMFT फंड से निर्माणाधीन BPHU (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) भवन के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य दीपाली रुहीदास एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है और घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। उनके अनुसार—

  • सुपर ईंट की जगह छाई से बनी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।
  • साइड फाइलिंग में मिट्टी के बजाय फ्लाई ऐश भरी जा रही है।
  • टाई बीम में उच्च गुणवत्ता के सरिया के स्थान पर निम्न स्तर के रॉड लगाए जा रहे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य Dipali Rohidas ने कहा कि संवेदक मनमाने तरीके से निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे भवन की दीर्घकालिक मजबूती पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक शिलापट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत और अन्य विवरणों की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिलान्यास के समय जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दी गई।

गौरतलब है कि मौजूदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भी पूर्व में निर्माण के दौरान अनियमितताओं का शिकार रहा है। निर्माण के कुछ ही समय बाद छत से पानी रिसने और फर्श में दरारें पड़ने की शिकायतें सामने आई थीं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में इसी प्रकार लापरवाही बरती गई तो नए भवन की गुणवत्ता और भविष्य दोनों पर खतरा मंडरा सकता है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और संभावित जांच पर टिकी हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular