26 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

ड्यूटी के दौरान होलपैक ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, परिजन को नियोजन मिलने पर बनी सहमति…

निरसा: निरसा के ​ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत बरमुरी ओसीपी में शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गोपालपुर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय लखिन्दर मुर्मू, जो होलपैक ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, अपनी ड्यूटी के दौरान होलपैक गाड़ी से रस्सी के सहारे लटके हुए पाए गए।
​लखिन्दर मुर्मू ड्यूटी पर थे, आधी रात के वक्त जब उनका शव गाड़ी से लटका मिला, तो पूरे ओसीपी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना उनके परिवार और स्थानीय पुलिस को दी गई।

​सुबह होते ही संयुक्त मोर्चा और परिजन शव को लेकर ईसीएल मुगमा एरिया ऑफिस पहुंचे। संयुक्त मोर्चा ने इस घटना को सामान्य आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए इसे साजिश के तहत हत्या करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग पर अड़ गए।​बढ़ते तनाव को देखते हुए ईसीएल मुगमा प्रबंधक और संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। लंबी चर्चा के बाद प्रबंधक ने संयुक्त मोर्चा की तत्काल नियोजन की मांग को स्वीकार कर लिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए।

इस महत्वपूर्ण वार्ता में संयुक्त मोर्चा की ओर से आगम राम, रामजी यादव, गणेश धर, लखी सोरेन, शशि भूषण तिवारी, राजकुमार चौहान, मनोज सिंह सहित यूनियन के दर्जन कार्यकर्ता और ईसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular