27.4 C
Jharkhand
Tuesday, November 3, 2026

Bero Father Kills 17 Year Old Son: रांची में पिता ने कुदाली से वार कर 17 वर्षीय बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bero Father Kills 17 Year Old Son, रांची: राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नरकोपी के बोबरो गांव स्थित सिया टोली में एक पिता ने कथित तौर पर कुदाली से हमला कर अपने 17 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितेश उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता देवनाथ उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

घर में सो रहे बेटे पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी देवनाथ उरांव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, वह अक्सर घर से बाहर जाने या भागने का प्रयास करता था। इसी वजह से सोमवार की रात नितेश ने घर का दरवाजा बंद कर दिया था, ताकि उसके पिता रात में बाहर न निकल सकें। इसके बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने स्थान पर सो गए।

यह भी पढ़ें:

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे नितेश की आंख लग गई थी। इसी दौरान उसके पिता ने सोते समय उसके सिर पर कुदाली से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण नितेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मां जब तक मौके पर पहुंची, तब तक बेटे की जान जा चुकी थी।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद दी जानकारी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों को खुद बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर स्थानीय लोग सकते में आ गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने हथियार किया बरामद

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू और एएसआई शिव कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी देवनाथ उरांव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई कुदाली भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है।

नौवीं कक्षा का छात्र था नितेश

मृतक नितेश उरांव की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। वह नरकोपी स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से बोबरो गांव के सिया टोली में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति से जुड़ी जानकारी और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24
Video thumbnail
खटाल तोड़ने पर उतारू धनबाद सीओ के नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे वसंत यादव के साथ यदुवंशीयों
03:23
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular