41.1 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

निरसा सीएचसी पंडरा में DMFT फंड से बन रहे BPHU भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, जिप सदस्य प्रतिनिधि ने रुकवाया निर्माण कार्य…

निरसा: निरसा के पंडरा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में DMFT फंड से बन रहे BPHU भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला एक बार फिर सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी। उस समय निरसा विधायक अरूप चटर्जी और जिला परिषद सदस्य दीपाली रुहीदास ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के मंत्री व अधिकारियों से जांच की मांग की थी। साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगाने की बात भी कही गई थी।

इसके बावजूद संवेदक द्वारा कथित रूप से अनियमितताओं के साथ निर्माण कार्य जारी रखा गया। दोबारा ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद सोमवार को जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ रुहीदास ने निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने का आरोप लगाया और तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि जब तक मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं हो जाती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37
Video thumbnail
अपणो घर मे अक्षत अग्रवाल का 5 सिंगल BHK फ्लैट,वहीं घटी युवती संग दु'ष्क'र्म के प्रयास की घटना
00:52
Video thumbnail
धनबाद के इस बड़े हाउसिंग सोसायटी में आदिवासी यु'वती के साथ पा'प...!
00:34
Video thumbnail
अपणो घर सोसायटी के एक घर से बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए क्यों भागी अ'र्धनग्'न अवस्था मे यु'वती,पिटाई कि..
03:17
Video thumbnail
रामगढ़ में अवैध खनन के दौरान हुई 4 लोगों के मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी...
03:29
Video thumbnail
पत्नी की ह'त्या के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार,पति की दूसरी महिला से था अवैध सम्बंध ...
02:26
Video thumbnail
बेतला नेशनल पार्क में परिवार के बच्चों संग मस्ती करते नजर आएं विधायक मथुरा महतो,खूब हो रहे हैं वायरल
00:25
Video thumbnail
साइबर अपराधियों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!