24.7 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

हिन्दू महासम्मेलन को लेकर निरसा में भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत….

निरसा/धनबाद: आगामी हिन्दू महासम्मेलन को सफल बनाने और सनातन समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से रविवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र के तालडांगा स्थित करनी सेना कार्यालय से भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान अखंड ज्योत स्थापित कर समाज की एकता, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रथ को रवाना किया गया। रथ के साथ चल रहे लोगों ने सनातन धर्म की एकता का संदेश देते हुए आम लोगों से हिन्दू महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

अमन सिंह ने बताया कि यह रथ भ्रमण लगभग 45 दिनों तक निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, गांवों और मोहल्लों में भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से घर-घर जाकर सनातन समाज के लोगों को एकजुट होने तथा हिन्दू महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि रथ भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इस पूरे अभियान के दौरान वे स्वयं रथ के साथ प्रवास पर रहेंगे और क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क करेंगे।
रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, युवा तथा सनातन धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular